लखनऊ, मई 16 -- पेट्रोल व डीजल बचाने के लिए परिवहन निगम ने प्रवर्तन दस्ते को सीमित कर दिया है। प्रबंध निदेशक स्क्वॉयड में कटौती करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में केवल एक प्रवर्तन दल कार्यरत रहेगा। इसमें केवल एक ही चालक तैनात होगा।परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अंकुर विकास ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। प्रवर्तन दलों, डिपों में कार्यरत अतिरिक्त कर्मियों को अपने मूल पद के अनुसार काम करना होगा। सभी क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इसे सुनिश्चित करेंगे।यातायात अधीक्षक, यातायात निरीक्षक, सहायक यातायात निरीक्षक को उनके दायित्व के अनुसार कार्यालय काम सौंपा जाएगा। यातायात अधीक्षक से स्टेशन अधीक्षक के रूप में काम लिया जाएगा। बिना बॉडी वार्न कैमरे के किया गया निरीक्षण अब मान्य नहीं होगा।निगम के नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्...