सीतामढ़ी, मई 3 -- पिपराही। पेट्रोल व डीजल की किल्लत रहने से लोग परेशान हो रहें हैं।चार पहिया तथा दो पहिया वाहन को पेट्रोल पंप पर लाईन लगाना पङ रहा है। वहीं पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल नही मिल रहा है। शादी विवाह के अवसर पर लोगों को अतिरिक्त डीजल की आवश्यकता पङ रही है। शनिवार की देर शाम बाराती का कई पिकअप डीजल के अभाव में सङक पर ही खङी रह गई। उधर,डुमरी कटसरी में डीजल पेट्रोल को लेकर प्रखंड क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंपों पर इन दिनों वाहनों की भीड जुट रही है। क्षेत्र में चार पेट्रोल पंप में से दो पर ही पेट्रोल व डीजल मिल रहा है। दोपहिया वाहन को 100 रुपए एवं चार पहिया वाहन को 500 रुपए का ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा।जिस कारण लग्न के इस सीजन में लोगो को परेशानी हो रही है।गैलन में डीजल नहीं दिये जाने के कारण शादी-तिलक समारोह में जेनरेटर चलाना मुश्कि...