फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैपुरी कुमरपुर बैजुआ में पेट्रोल लेने जा रहे युवक पर एक ही परिवार के तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेघनाथ पुत्र हाकिम सिंह निवासी सैपुरी कुमरपुर बैजुआ अपनी बाइक से पैट्रोल पम्प सिरसागंज रोड पर पैट्रोल लेने जा रहा था। तभी रास्ते में मनोज, रमेश पुत्र गैदालाल, सौरभ पुत्र मनोज से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से बौखलाए तीनों आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.