बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया। तेल लेने के दौरान गुरुवार को शहर के रामपुर उदयभान के पास स्थित दो बाइक सवारों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों घायल हो गये। एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पेट्रोल पम्प पर तेल लेने के लिए भीड़ जुटी थी। इसी बीच रामपुर उदयभान निवासी 32 वर्षीय अमित सिंह और चितबड़ागांव निवासी 33 वर्षीय राहुल सिंह के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के साथ ही दोनों में मारपीट होने लगी लिहाजा मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पम्प कर्मी को पीटने पर मुकमदमा दर्ज इस घटना में दोनों जख्मी हो गये। घायल राहुल को कुछ लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.