पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे दंपति, पुलिस ने छीना
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- निघासन इलाके में रहने वाले एक दंपति सोमवार को पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। गनीमत रही कि समय रहते उन पर पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने पेट्रोल छीन लिया और उनको कोतवाली ले आई। दंपति अपने विपक्षियों पर धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस को तहरीर दी है। निघासन थाना क्षेत्र के गांव रघुवर नगर निवासी जमुना का गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। करीब छह महीने पहले उनके 11 वर्षीय बेटे का गांव के बाहर शव लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसके विपक्षियों को जेल भेजा। अब सभी की जमानत हो चुकी है। जमुना का आरोप है कि बाहर आने के बाद विपक्षी उनके ऊपर सुलह का दबाव बना रहे हैं। वह निघासन पुलिस के पास गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से तंग आकर सोमवार को वह पत्नी गीता के साथ कलेक्ट्रेट पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.