पेट्रोल लेकर आत्महत्या करने को टावर पर चढ़ा युवक
लखनऊ, अगस्त 31 -- दो लीटर पेट्रोल से भरी पिपिया लेकर सोमवार सुबह दारुलशफा के बाहर रामकरन सिंह (30) टावर पर चढ़ गया। वह वहां से आत्मदाह की धमकी दे रहा था। पुलिस और दमकल कर्मियों ने किसी तरह उसे समझाकर नीचे उतारा। रामकरन ने जमीन विवाद में रिश्तेदार पर प्रताड़ना, धमकी और पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। रामकरन मूल रूप से अयोध्या जनपद के बाबा बाजार इलाके के रामपुर जनक गांव के रहने वाले हैं। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक सुबह एक युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। रामकरन को समझा बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा गया। उसके पास करीब दो लीटर पेट्रोल था। वह आत्मदाह और टावर से कूदने की धमकी दे रहा था। पेट्रोल की पिपिया पुलिस ने कब्जे में ले ली है। नीचे उतरने पर पूछताछ में रामकरन ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.