पेट्रोल लंगर अब कब लगेगा? 'राजा दी किंग' ने बताया; थाने ले गई थी पुलिस
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- चंडीगढ़ में राकेश त्रेहान उर्फ 'राजा दी किंग' के 'पेट्रोल लंगर' लगाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की बेकाबू भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस राकेश त्रेहान को थाने भी ले गई थी। इससे पहले राकेश त्रेहान ने इस सप्ताह चंडीगढ़ के सेक्टर 10 और सेक्टर 7 स्थित पेट्रोल पंपों पर 500 और 1000 रुपये के फ्री कूपन बांटने का ऐलान किया था। उनके ऐलान के बाद भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पहुंच गए थे। अब राकेश त्रेहान ने कहा है कि पुलिस से इजाजत ना मिलने तक दोबारा लंगर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि पिछली बार बारिश और भीड़ की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अब लोगों को परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.