पेट्रोल में एथनॉल मिलाने पर फिर उठे सवाल, गडकरी बोले- इस सेक्टर को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- पेट्रोल में एथनॉल मिलाने को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इससे वाहनों को नुकसान होने के दावे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एथनॉल ब्लेंडिंग सिर्फ पेट्रोल की जरूरत पूरी करने का माध्यम नहीं है बल्कि इससे कृषि क्षेत्र में विविधता आएगी और किसानों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने? गडकरी ने कहा कि इस पॉलिसी का मकसद न सिर्फ पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना है, बल्कि कृषि उत्पादों के लिए एक नया बाजार बनाना भी है। गडकरी ने कहा, "मैं किसी को भी चुनौती देता हूं कि वे आकर शिकायत करें कि उनकी गाड़ी को इस वजह से नुकसान पहुंचा है। बेशक, जिनके अपने स्वार्थ हैं, उनकी कहानी कुछ और हो सकती है।" उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.