पेट्रोल भराने के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
बाराबंकी, जून 13 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक युवक ने तीन लोगों पर हमला करने और उसकी बाइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी केमुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र के सुसवाई गांव निवासी इस्लाम 11 जून की सुबह मोटरसाइकिल से गडरियान पुरवा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान लाइन और पहले तेल भराने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
मारपीट का घटनापीड़ित के मुताबिक सनौली गांव निवासी सोनू, माताबक्स और नान्हे ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.