पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर पेट्रोल भरवाने जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार जोगीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह सोमवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे थे। जब वह मिहौली के पास राही होटल के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को एम्बुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.