बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भीड़ अब विवाद और मारपीट का कारण बनती जा रही है। इसी क्रम में देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम लुचुइया निवासी कैलाश पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 25 मार्च को एआरटीओ कार्यालय के पास नहर बालागंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। उस समय पंप पर भारी भीड़ लगी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पेट्रोल पंप के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और पेट्रोल देने से मना कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने देहात कोतवाली में शिकायत दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.