पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक में लगी आग से हड़कंप
फिरोजाबाद, मई 20 -- कस्बा खैरगढ़ स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम को मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवा कर बाइक स्टार्ट करते समय युवक की मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग पेट्रोल पंप के सेल्समैन एवं पंप मालिक की सजकता के चलते पंप पर रखे फायर सिलेंडर से बुझा दी गई। खैरगढ़ लालई मार्ग पर स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शाम को एक मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल लेने के लिए आया। पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक स्टार्ट कर जाने के लिए हुआ तभी अचानक बाइक के निचले हिस्से में आग लग गई। पंप के संचालक विकास यादव के साथ आग बुझाने के सिलेंडर से आग बुझा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.