पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग गए कार सवार
झांसी, जुलाई 5 -- झांसी, संवाददाता। झांसी-कानपुर एनएच पर एक पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान कार सवार फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को इसका वीडियो वॉयरल होने पर हड़कंप मच गया।हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। बड़ागांव में झांसी-कानपुर एनएच पर एक पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के संचालक अभिनव यादव ने बताया कि गोरामछिया में उनका पंप है। 4 जुलाई की देर रात को एक कार बिना नंबर प्लेट की आई। कार सवार युवकों ने 1950 रुपए का पेट्रोल भरवाया। पहले कर्मचारियों ने भुगतान मांगा, लेकिन युवकों ने भरोसा दिलाया और पेट्रोल टैंक का ढक्कर लगाने को कहा। इसी बीच चालक ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.