लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- सोमवार को कस्बे के जिओ फ्यूल पंप पर पेट्रोल बांटने को लेकर ग्राहक और कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को कोतवाली में करीब तीन घंटे बैठाए रखा। ग्राहक से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद डीएसओ के निर्देश पर बांट-माप निरीक्षक के अलावा जिओ के अधिकारी पंप पर जांच को पहुंचे। बाद में मारपीट करने वाले दोनों पक्षों ने सुलह कर ली। हफ्ते भर से इलाके के पंपों पर डीजल-पेट्रोल खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी कस्बे के जिओ पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर दो ग्राहकों और सेल्समैन के बीच मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- हिमाचल में पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई एक पक्ष का कहना था कि बाइक सवार ग्राहक ने जल्दी मचाते हुए सेल्सगर्ल के पैर पर बाइक चढ़ा दी। दूसरे पक्ष का कहना था कि ग्राहक पंप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.