पीटीआई, मई 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील का असर दिल्ली सरकार के विभागों पर भी दिख रहा है। दिल्ली सरकार के तीन विभागों ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस संबंध में 11 प्वाइंट निर्देश जारी किए हैं जो कि तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। विभागों के प्रभारी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि अनावश्यक यात्राओं को कम करने के लिए जितना संभव हो सके वर्चुअल मीटिंग पर फोकस किया जाए। इन तीन विभागों के अधिकारी अब हफ्ते में एक दिन कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीक्ल के इस्तेमाल को बढ़ाने, आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए एक साथ यात्रा करेंगे और विदेश यात्राओं से बचे...