गंगापार, मार्च 26 -- पेट्रोल पंपों पर बुधवार गुरुवार को एकाएक भीड़ बढ़ गई। पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते गौहनिया हाईवे के पम्पों पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों में पेट्रोल-डीजल पाने के लिए होड़ नजर आई। इलाके में सुबह तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन कुछ देर बाद‌ पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। रीवा और बांदा हाईवे के पेट्रोल पंप में दो में पहले ही डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद पेट्रोल पंप में लंबी कतारें लग गईं और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं दोपहर तक सभी पंप में पेट्रोल खत्म हो गया।पेट्रोल भराने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। पेट्रोल पंपों में रात से थोड़ी भीड़ भाड़ रही, लेकिन सुबह सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद स्थ...