पेट्रोल पम्प हुए ड्राई, ईंधन के लिए भटक रहे लोग
संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहा डीजल पेट्रोल का संकट बरकरार है। आए दिन पंप ड्राई हो रहे हैं। प्रतिदिन जिले के आधे से अधिक पंप ड्राई रहते हैं। जहां तेल होने की सूचना मिलती है वहां भीड़ उमड़ रही है। अधिक से अधिक लोगों को तेल देने के लिए पंप मालिक निर्धारित मात्रा में तेल दे रहे हैं। बाइक चालक कम तेल मिलने से परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन लाइन लगाना पड़ रहा है। बघौली संवाद के अनुसार क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बड़गो और बनकटिया स्थित पेट्रोल पम्प पूरी तरह ड्राई हो गए, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग पेट्रोल पम्पों पर तेल मिलने की उम्मीद में पहुंचते रहे, लेकिन नो स्टॉक का बोर्ड देखकर मायूस होकर लौटना पड़ा। क्षेत्र में ईंधन संकट के चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.