पेट्रोल पम्प में तेल नहीं रहने से पसरा सन्नाटा
साहिबगंज, मई 31 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो के काजल पेट्रोल पम्प में पेट्रोल एवं डीजल की कमी के चलते पम्प में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। पम्प पर मौजूदा समय में तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पम्प मालिक बिनय कुमार ने बताया कि हर महीने 12 ऐ 13 टेंकर तेल मिल जाता था। वर्तमान में 4 से 5 टेंकर हीं डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। पेट्रोल तो मिल जाता है, लेकिन डीजल की आपूर्ति प्रभावित हैI पेट्रोल की वर्तमान कीमत 106.58रूपए प्रति लीटर एवं डीजल 101.66 रूपए एवं पावर पेट्रोल 106.19 रूपए है। प्रतिदिन पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद भी तेल नहीं मिल रहा है। लोग काफी परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.