लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- अफवाहों के बीच जिले की कई पेट्रोल पम्पों पर लाइन में लगकर लोगों ने डीजल व पेट्रोल भरवाया। हालात यह हुए कि कई पेट्रोल पम्प ड्राई हो गए। उधर प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील करते हुए जरूरत के मुताबिक ही डीजल पेट्रोल लेने को कहा। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि लगातार आपूर्ति हो रही है कमी नहीं है। वहीं शनिवार को कई पेट्रोल पम्पों पर सन्नाटा रहा। कुछ पेट्रोल पम्पों पर डीजल न होने की बात बताई हालांकि अफसरों का कहना है कि लगातार आपूर्ति हो रही है। जिले में 274 पेट्रोल पम्प चल रहे हैं। डीएसओ के मुताबिक डीजल पेट्रोल आपूर्ति पर लगातार निगरानी की रही है। नौगवां कस्बे में स्थिति इंडियन आयल पंप के मालिक गौरव गुप्ता ने बताया की डीजल टैंक लाने वाली गाड़ी खराब हो गई थी। इस वजह से डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है। शाम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.