पेट्रोल पम्पों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता
हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस, संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर फायर सर्विस और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को आग बुझाने के उपायों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने खेमका ऑटोमोबाइल्स, बांके लाल हीरा लाल एचपी डीलर व श्री गिर्राज ऑटोमोबाइल्स सहित कई पंपों पर पहुंचकर कर्मचारियों को आग से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान फायर एक्सटिंग्यूशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन, परिसर में धूम्रपान पर प्रतिबंध और आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- आग से बचाव को किया मॉकड्रिल अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.