काशीपुर, फरवरी 25 -- जसपुर, संवाददाता। बिजनौर जनपद के नगीना में पेट्रोल पंप स्वामी के पुत्र के साथ मारपीट करना जसपुर के लोगों को भारी पड़ गया। घायल के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगीना थाना क्षेत्र के गांव मातीपुर गांवड़ी निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते दस फरवरी की रात को उसका पुत्र सिद्धार्थ रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर था। एक वाहन में जसपुर ब्लॉक की नगर पंचायत गढ़ीनेगी महेशपुर निवासी मंजीत, नितिन, यश, कार्तिक, सौरभ, शिवम, तुषार, रोहित, शिवम एवं कुछ अन्य लोग पेट्रोल पंप पर आए। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर सिद्धार्थ के साथ जान से मारने की नीयत लात घूसों व लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सिद्धार्थ लहूलुहान हो गया। आरोपी सिद्धार्थ को मरा हुआ समझकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.