गुड़गांव, जून 7 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। थाना रोहड़ाई पुलिस ने मार्च माह में गांव टहना दीपालपुर के समीप स्थित दो पेट्रोल पंपों से नगदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव आफताबगढ़ निवासी कुलदीप, अनिल व नरवाना की शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजीव के रूप में हुई है। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि 11 मार्च को गांव घासेड़ा के हरीश ने शिकायत दी थी कि वह गांव टहना दीपालपुर के पास कोमल पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। सुबह लगभग साढ़े चार बजे चोर उनके पेट्रोल पंप के ऑफिस का ताला तोड़कर करीब 29 हजार रूपये चोरी करके ले गए हैं। उसके पड़ोस में एक दूसरा पेट्रोल पंप देव फिलिंग स्टेशन के नाम से है। उसके मैनेजर भूपेंद्र ने उसे बताया कि चोर उनके पेट्रोल पंप से भी करीब 14 हजार रुपये चोरी किए हैं। तीनों आरोपियों ...