काशीपुर, अप्रैल 29 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो शातिरों ने जनरेटर की बैटरी चोरी कर ली। परमानंदपुर स्थित दानियाल फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक मोहित कुमार ने आईटीआई पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे पंप पर तैनात कर्मचारी प्रेम सिंह कुछ देर के लिए पानी पीने के लिए केबिन के अंदर गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो युवक जनरेटर की बैटरी चोरी कर फरार हो गए। पंप कर्मचारी ने भाग रहे आरोपियों की पहचान वाजिद और सरफराज निवासी परमानंदपुर के रूप में की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.