रामपुर, जून 18 -- मसवासी। नगर में बाजपुर मार्ग स्थित सुमन फिलिंग स्टेशन से अज्ञात चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी होने पर पंप कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सुमन फिलिंग स्टेशन पर रखीं दो बैटरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पंप कर्मी आकाश कुमार ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांचकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...