इटावा औरैया, मार्च 8 -- फुलरई क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से एक डीसीएम चोरी हो गया। विवेक निवासी फुलरई ने पुलिस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी डीसीएम को उन्होंने नगला लल्लू के सामने एक पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी किया था। शनिवार रात चोर उसे लेकर गायब हो गए। तीन माह पहले ही नया खरीदा था। पुलिस डीसीएम की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...