पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मध्य-पूर्व के संकट से उत्पन्न पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत पलामू में बरकरार है। सोमवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में स्थित कई पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल आउट ऑफ ऑर्डर होने के कारण पेट्रोल पंप बंद रहा। कई पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल के लिए गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। मेदिनीनगर के पेट्रोल पंप कर्मचारी राजन कुमार ने बताया कि तेल कंपनियों के डिपो से हीं तेल पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रहा है। इसके कारण आपूर्ति कम हो गया है। डीजल की किल्लत सबसे ज्यादा हो गया है जबकि पेट्रोल भी लिमिट में मिलने के कारण सभी ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंप पर पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण तेल नहीं मिल रहा है। छोटे व्यवसायियों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने से सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीणों को ...