मैनपुरी, मार्च 27 -- औंछा। थाना क्षेत्र के औंछा स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले बदमाश सेल्समैन का मोबाइल भी ले गए। उसका शव पेट्रोल पंप से 200 मीटर दूर पड़ा मिला। पास में ही एक तमंचा भी पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार मार्च को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए युवकों से हुए विवाद को इस मामले से जोड़ा हत्या किए जाने के आरोप परिजनों लगाए हैं। पुलिस ने शव पोसटमार्टम का पोस्टमार्टम कराया है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कंचन निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार कस्बा के जसराना रोड पर गांव नगला दुर्जन के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। गुरुवार की रात वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गौरव कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपा...