पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी के खिलाफ ट्रक आनर एसो नाराज, आंदोलन की चेतावनी
लोहरदगा, मई 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा-गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन ने जिले के कुछ पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी और कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन का कहना है कि बीते कुछ दिनों से छह चक्का बाक्साइट ट्रकों को पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं दिया जा रहा है। जिससे ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के अनुसार कई पेट्रोल पंप संचालक ट्रक चालकों को केवल 1000 या 2000 रुपये का ही डीजल दे रहे हैं। जबकि कुछ पंप मालिकों द्वारा आठ दिन पहले एडवांस भुगतान करने की शर्त रखी जा रही है। ट्रक आनर एसोसिएशन ने सवाल उठाया कि इतनी कम मात्रा में डीजल देकर ट्रक पहाड़ तक जाकर वापस कैसे लौट पाएंगे। यह भी पढ़ें- डीजल संकट से किसानों और आम लोगों की बढ़ी परेशानी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक एसोसिएशन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.