संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के इण्डियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तेल भराने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार युवकों के एक समूह ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवाइचपार निवासी संदीप यादव पुत्र राजेश्वर यादव 21 अप्रैल की शाम करीब सात बजे मेंहदावल पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भराने पहुंचे थे। उस समय पंप पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि तभी चार बाइकों पर सवार आठ -नौ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी युवक आक्रामक हो गए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.