रांची, अप्रैल 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिछले महीने हथियार के बल पर तीन जगह पेट्रोल पंप लूटकांड में रांची पुलिस ने फरार एक और लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी तलहा चर्चा रोड कर्बला नगर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने नगदी, बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने गुरुवार को बताया कि इससे पहले गैंग के 10 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस तलहा को तलाशने लगी। सूचना मिलने पर बुधवार की शाम पुलिस ने उसे उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पुंदाग, बीआईटी मेसरा, टाटीसिलवे और हिनू में स्थित अपना मार्ट में हुई लूटपाट में में शामिल था। पुलिस गैंग के अन्य अपराधियों को सरगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.