देवरिया, मई 9 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न मिलने पर सेल्समैन सहित अन्य स्टाफ के साथ की गई मारपीट में जांच के बाद बारह दिन बाद पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पेट्रोल पंप स्टाफ के साथ हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। पेट्रोल पंप के मैनेजर के द्वारा लगाए आरोपों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। थाना क्षेत्र के नूनखार स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिछले महीने 27 अप्रैल की शाम बाइक में पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर बाइक सवारों द्वारा सेल्समैन ज्ञानप्रकाश व अवधेश यादव को गाली देते हुए लाठी डंडा से मारना पीटना व पेट्रोल पंप के मैनेजर सत्य प्रकाश यादव द्वारा विरोध करने पर पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर उन्हें भी मारना पीटना एवं जान माल की धमक...