साहिबगंज, मई 18 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के अनुमंडल पदाधिकारी आवास के सामने जय गौरी शंकर पेट्रोल पंप में बीते रविवार की देर शाम से अचानक पेट्रोल डीजल की कमी होने से क्षेत्र के वाहन चालकों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार लोग अपने वाहनों में पेट्रोल पंप तेल भरने के लिए पहुंच रहे हैं ।लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को 14 -15 किलोमीटर दूर जाकर अन्य पेट्रोल पंप में तेल भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इधर पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने बताया कि स्टॉक फिलहाल खत्म होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है स्टॉक उपलब्ध होने से ही सुचारू रूप से पेट्रोल पंप संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नियमित गाड़ी नहीं आने से जिले के कुछ पंपों पर बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...