हमीरपुर, अप्रैल 16 -- कुरारा। कस्बा कुरारा के कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास संचालित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में डीजल आने की खबर मिलते ही डीजल लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान टैक्टर व केन में डीजल लेने के भीड़ लगी रही। जिसके चलते अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सेल्स मैन ने बताया की चौदह हजार लीटर डीजल आया था तथा सभी को डीजल दिया गया है। डीजल मिलने से कृषि कार्य भी शुरू हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...