भागलपुर, अप्रैल 6 -- शनिवार की दोपहर हुई पेट्रोल पंप मालिक से लूट मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि मामले में पड़ताल जारी है। थाना क्षेत्र के सादपुर गांव के पास अकबरनगर-शाहकुंड स्टेट हाइवे 85 पर अकबरनगर के पंप मालिक मंटू कुमार से बदमाशों ने आठ लाख दस हजार रुपये शनिवार को लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...