प्रयागराज, मई 12 -- पेट्रोल पंप मालिक समेत दो लोगों के बैंक खाते से 4.33 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। पंप मालिक के बैंक खाते से शातिरों ने दो दिन के अंदर 2.37 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। वहीं, एक युवक ने मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दुकान पर दिया तो बैंक खाते से 1.96 लाख रुपये गायब कर दिया गया। सिविल लाइंस पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सिविल लाइंस के स्ट्रैची रोड निवासी बालेंद्र कुमार सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनका बड़ागांव सोरांव में किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा अशोक नगर में चालू खाता है। यह भी पढ़ें- मोबाइल रिपेयरिंग को दिया और खाते से उड़ गए 1.96 लाख आरोप है कि तीन व चार मई को चार किश्तों में बिना जानकारी के 2.37 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से निक...