बस्ती, जून 14 -- बस्ती। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्दिया बुजुर्ग स्थित पेट्रोल-पंप कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पंपकर्मी को पंप मालिक समेत अन्य लोगों ने मिलकर कुछ खिला-पिला दिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकरण में कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंप मालिक ब्रम्हाकांत सागर, गीता भारती, मैनेजर राधेश्याम और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप मालिक समेत चार के खिलाफ नामदज हत्या का एफआईआर कोतवाली क्षेत्र के बसिया निवासी मृतक अमित कुमार राजभर पुत्र राजाराम हर्दिया बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। मां ...