प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रामपुर बावली में कालाकांकर ऑटो मोबाइल्स के नाम से पेट्रोल पंप संचालित है। पेट्रोल पंप पर संग्रामगढ़ थाने के प्रतापपुर चेयरगढ़ निवासी संतोष कुमार सिंह सेल्समैन हैं। सेल्समैन संतोष ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को दोपहर एक बजे करीब रामपुर बावली निवासी अंकित मौर्या पंप पर आया और उधार तेल मांगने लगा। मना करने पर आरोपी पेट्रोल पंप की मशीन को तोड़ने लगा। काफी तेल का नुकसान हो गया। सेल्समैन के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.