बरेली, दिसम्बर 25 -- शीशगढ़। संग्रामपुर निवासी तालेवर सिंह निजा अजमत पेट्रोल पंप पर सेल्समेन हैं। बुधवार दोपहर में दो युवक बाइक से पेट्रोल डलवाने पंप पर आए। बाइक चालक 110 रुपयों का पेट्रोल डलवा कर अपने फोन से एक 110 का मैसेज सक्सेसफुल दिखाकर जाने लगा। सेल्समेन ने अकाउंट चेक किया तो रुपये ट्रांसफर नहीं हुए थे। रुपये मांगने पद दोनों गाली गलौज कर हाथापाई पर उतारू हो गए। उन्होंने साथी को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। पेट्रोल पंप मैनेजर व कर्मचारियों की मदद से तीनों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। बाद में उन्होंने पेट्रोल का पेमेंट किया। सेल्समेन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिजवान, शहबाज और सद्दाम हुसैन निवासी शीशगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.