पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट कर दी धमकी, केस दर्ज
बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम झौव्वा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन के साथ चार युवकों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पेट्रोल पंप के संचालक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरब टोला निवासी डॉ. भानु त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम झौव्वा में मेरा पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरदारगढ़ निवासी दिनेश तिवारी सेल्स मैन हैं। 16 अप्रैल को स्टॉक खत्म होने के बाद पेट्रोल पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.