बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। फैजगंज बेहटा कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर खुले रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी गई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उझानी कोतवलाी क्षेत्र के गांव धमई के रहने वाले यशपाल सिंह फैजगंज बेहटा कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। यशपाल के अनुसार गुरुवार शाम गांव दांवरी के रहने वाले अभिषेक पेट्रोल डलवाने आया था। खुले रुपये न होने पर यशपाल ने बाद में पैसे देने को कहा, जिस पर अभिषेक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया।आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर आए ...