रामपुर, फरवरी 17 -- बिलासपुर। नैनीताल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान हुए विवाद और लाइसेंसी राइफल तानने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। बीती 12 फरवरी को नैनीताल हाईवे स्थित पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए गाड़ियों की कतार लगी थी। इसी दौरान गाड़ी लाइन में लगाने को लेकर ग्राहकों और पंप कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी। आरोप है कि पंप कर्मियों ने ग्राहक से न केवल गाली-गलौज की, बल्कि गार्ड ने तो पंप के केबिन में रखी अपनी लाइसेंसी राइफल निकालकर ग्राहक पर तान दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.