पेट्रोल पंप पर मारपीट में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, जून 16 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पंप संचालक राज गौरव यादव निवासी लिलासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने भाई सर्वजीत यादव के साथ गौरव फिलिंग स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान अखिलेश गुप्ता निवासी करकच्छी पेट्रोल भरवाने पहुंचे। उस समय बिजली न होने के कारण नोजलमैन ने बिजली आने पर पेट्रोल देने की बात कही। कुछ देर बाद बिजली आने पर उनकी बाइक में सौ रुपये का पेट्रोल डाला गया। आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के बाद अखिलेश गुप्ता नोजलमैन से विवाद करने लगे, जिन्हें समझा-बुझाकर वहां से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.