आगरा, अप्रैल 30 -- पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट और पंप को आग के हवाले करने की धमकी देने के आरोपित लखन सिकरवार और कार्तिक सूर्यवंशी का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने मंजूर कर लिया। थाना खेरागढ़ के उपनिरीक्षक मोहम्मद खालिद ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 23 मार्च 26 को उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंच देखा तो दो व्यक्ति पेट्रोल पंप को आग लगाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस के रोकने पर भी कर्मचारियों से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप था कि पुलिसकर्मियों से भी युवकों ने अभद्रता की। पुलिस ने आरेापियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपियों के वरिष्ठ अधिवक्ता निर्भय सिंह गुप्ता और विक्रांत गुप्ता ने तर्क दिए कि पेट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.