रायबरेली, मार्च 27 -- तिलोई। गुरुवार को मोहनगंज के भिलाई कला में पेट्रोल पंप पर विवाद और मारपीट करने के मामले में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेट्रोल पंप पर तेल लेने के दौरान कुछ युवकों और पेट्रोल पंप कर्मियों में विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने प्रकरण में सूफियान अहमद, अबूसैफ, मो. फैजान और मो. गजाली निवासीगण थाना मोहनगंज को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.