बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली में पेट्रोल पंप पर मां-बेटे की पिटाई में सात नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक में पेट्रोल भरवाने गए मां-बेटे को पंप पर लोगों ने डंडे से पिटाई की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटेहना पोस्ट बिराहिमपुर निवासी अवधेश ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 25 मार्च को मां ज्ञानवती व ढाई वर्ष की भतीजी लक्ष्मी को लेकर बिजलीपुर मंदिर बाइक से गए थे। वहां रिश्तेदारी में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद शाम करीब आठ बजे बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गंगाडिहवा में स्थित पंप पर गए थे। पंप पर बाइकों की भीड़ लगी थी। मैं भी लाइन में लगकर पेट्रोल डलवाने के लिए खड़ा था। पेट्रोल डलवाने की बात को लेकर ओमप्रकाश सिंह, सोनू, रिंकू, नूर खान, मोहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.