बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गंगाडिहवा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में एक मां-बेटे की डंडों से पिटाई कर दी गई। घटना में सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुटेहना, पोस्ट बिराहिमपुर निवासी अवधेश ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 25 मार्च को वह अपनी मां ज्ञानवती और ढाई वर्षीय भतीजी लक्ष्मी को लेकर बाइक से बिजलीपुर मंदिर गए थे, जहाँ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद शाम करीब आठ बजे वापसी के दौरान वह गंगाडिहवा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने रुके। पंप पर उस समय बाइकों की भीड़ लगी हुई थी और अवधेश भी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार क...