बस्ती, जून 24 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। गौर थानाक्षेत्र के बभनान कस्बे में एक महिला को सरेआम गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों में से एक पर महिला के पिता की हत्या का भी आरोप है。

घटना का वर्णन 22 जून की सुबह 11 बजे पटेलनगर वार्ड-3 निवासी कलावती वर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बभनान में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गई थीं। वहां पेट्रोल नहीं मिलने पर वह दूसरे पेट्रोल-पंप पहुंचीं, वहां पहले से दो व्यक्ति बैठे थे। उसे देखते ही एक ने दूसरे व्यक्ति को इशारा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद एक व्यक्ति ने उसे देखते ही भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं और मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह पीड़िता ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद ...