सिद्धार्थ, मई 21 -- उस्का बाजार। पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल, डीजल लेने पंप पर पहुंच रहे हैं। इसमें बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। धान की नर्सरी डालने को लेकर किसानों को सिंचाई के लिए डीजल की सख्त आवश्यकता है इस कारण भीड़ और बढ़ गई है। तीन से चार घंटा लाइन लगाने के बाद ही डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। बुजुर्ग लोग इतनी देर तक लाइन में खड़े नहीं रह सकते। क्षेत्र के इंद्रजीत यादव, राज नारायण पाण्डेय, गौतम मिश्र, संत गोपाल, राघव आदि ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों पर बुजुर्गों को वरीयता के आधार पर पेट्रोल-डीजल देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...