अमरोहा, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फर्जी भुगतान संदेश दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। कार सवार युवक तेल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया। मामले में पंप प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 12 मार्च की बताई जा रही है, पंप मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव ढकिया चमन स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर एक कार सवार ने 1811 रुपये का तेल भरवाया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भुगतान के लिए क्यूआर कोड दिया, जिस पर गाड़ी स्वामी ने मोबाइल में एक मैसेज दिखाकर दावा किया कि पेमेंट हो गई है। इस पर कर्मचारी ने उसे जाने दिया। शाम को जब पंप का हिसाब किया गया तो संबंधित भुगतान नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों के होश उड़ गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन का नंबर निकाला गया और गाड़ी स्वामी से संपर्क किया गय...