रुडकी, अप्रैल 3 -- भगवानपुर। सिकंदरपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप पर पानी पीने आया आइसक्रीम विक्रता युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...